तुमगांव रेलवे ओवरब्रिज के सर्विस रोड पर अतिक्रमण हटाया गया - CG Sandesh

तुमगांव रेलवे ओवरब्रिज के सर्विस रोड पर अतिक्रमण हटाया गया

महासमुंद अंतर्गत तुमगांव रोड पर स्थित रेलवे ओवरब्रिज के सर्विस रोड में किए जा रहे अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। यह अतिक्रमण राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं नगरपालिका महासमुंद की टीम द्वारा बुलडोजर चला कर हटाया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान 09 ठेले व गुमटीयो को भी हटाया गया।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उमेश साहू ने बताया कि ओवरब्रिज के नीचे जिन भू-स्वामियों को मुआवजा की राशि मिल चुका है और पूर्व में उनकी जमीन आरओबी द्वारा अधिग्रहित किया गया था। उनके द्वारा पुनः अतिक्रमण किया गया था एवं निर्माण कार्य किया जा रहा था। उन सभी अवैध निर्माण पर आज मंगलवार को अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। एसडीएम उमेश कुमार साहू के नेतृत्व में तहसीलदार रामप्रसाद बघेल, नायब तहसीलदार सूरज बंछोर, सीएमओ डी.एल. बर्मन, दिलीप चंद्राकर द्वारा कार्यवाही की गई। मौके पर थाना प्रभारी नितेश सिंह व पुलिस की टीम मौजूद थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें