बसना : गंभीर चोट लगने से मौत, सड़क हादसे की आशंका, जांच में ज... - CG Sandesh

बसना : गंभीर चोट लगने से मौत, सड़क हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बिटांगीपाली में सिगरेट पिने के लिए घर से निकले व्यक्ति की गंभीर चोट आने से मौत हो गयी. हादसे जैसा आवाज सुनकर मृतक रोशन की पत्नी घर से निकली तो रोशन रोड़ पर पड़ा हुआ था, उसे गंभीर चोट लगी थी. अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है की रोशन की मौत किस वजह से हुई है. आशंका जताई जा रही है की रोशन की मौत सड़क हादसे में हुई होगी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

मृतक रोशन की पत्नी संगीता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है. रिपोर्ट के मुताबिक संगीता का पति रोशन नायक पिता भोज पाल नायक उम्र 29 वर्ष निवासी धानापाली 24 जुलाई को रात करीब 10 बजे संगीता के मांयके ग्राम बिटांगीपाली आया था और रात करीब 3 बजे सिगरेट पीने के लिए रोड़ तरफ निकला था और अपनी पत्नी से पानी मांगा. 

जब संगीता घर से पानी ला रही थी तो बड़े जोर की आवाज हुई और उसका पति रोड़ पर पड़ा हुआ था. रोशन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर थाना बसना में मर्ग क्रमांक 70/23 धारा 174 सीआरपीसी कायम कर जांच विवेचना में लिया है. रोशन को गंभीर चोट लगी थी. शव पंचनामा के बाद शव का पीएम कराकर रोशन नायक के शव को परिजनों को सुपुर्द किया गया. संभवत रोशन की मौत रोड़ एक्सीडेंट से हुई होगी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.


अन्य सम्बंधित खबरें