महासमुंद : आर.बी.सी. 6-4 के तहत 24 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत
महासमुंद : कलेक्टर प्रभात मलिक ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 6 मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए चार-चार लाख रूपए के मान से कुल 24 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इनमें विकासखण्ड महासमुंद के ग्राम भावा के वेदप्रकाश कुलदीप की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर, बागबाहरा विकासखण्ड के के ग्राम झलमला की बिरजो बाई की मृत्यु सांप के काटने से होने पर, ग्राम बोकरामुड़ा के सुनितराम की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर, ग्राम डोकरपाली के गजानंद की मृत्यु आकाशीय बिजली गिरने से होने पर उनके निकटतम वारिसानों के लिए राशि स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम भगत देवरी की वंृदावती तथा बसना विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम संतपाली के हिमांचल चैहान की मृत्यु सांप काटने से होने पर उनके निकटतम वारिसानों के लिए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।