CG CRIME : ट्यूशन के बहाने छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी शिक्षक ... - CG Sandesh

CG CRIME : ट्यूशन के बहाने छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

कोरबा। जिले में स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के आरोप में शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। शिक्षक ने छात्रा के साथ ट्यूशन के बहाने छेड़छाड़ की कोशिश की। मामले में शिकायत के बाद दीपका थाना पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत आरोपी शिक्षक द्वारा नाबालिग स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ और गंदी हरकत की गई। नाबालिग ने शिक्षक की घिनौनी करतूत के बारे में परिजनों को बताया जिसके बाद परिजनों ने दीपका थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के बाद दीपिका क्षेत्र में लोगों का भारी आक्रोश है।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें