महासमुंद : कोविड-19 से 3 मृत व्यक्तियों के परिजनों हेतु एक ल... - CG Sandesh

महासमुंद : कोविड-19 से 3 मृत व्यक्तियों के परिजनों हेतु एक लाख 50 हजार की अनुदान सहायता

महासमुंद : राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तहत गठित जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुमोदन पश्चात कलेक्टर प्रभात मलिक ने वैश्विक महामारी कोविड-19 से तीन मृत व्यक्तियों के परिजनों/आश्रितों के लिए अनुदान सहायता राशि स्वीकृत किए है। 

इनमें बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम खेमड़ा के मृतिका देवकुंवर के पति चैनसिंह के लिए, पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम राजासेवैया खुर्द की मृतिका राबिया बेगम के पोता मो. वाजिद खान एवं ग्राम लाखागढ़ की मृतिका शबाना के पति मजहर हसन के लिए 50-50 हजार रूपए की अनुदान सहायता राशि स्वीकृति किए गए हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें