महासमुंद : मेरे घर से निकल जाओ कहकर पत्थर और रॉड से की मारपीट
महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम चिंगरौद में भांजे ने मामा के साथ पत्थर और रॉड से मारपीट की. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम चिंगरौद निवासी राजेन्द्र निषाद 24 जुलाई को रात करीब 11 बजे राधा कृष्ण मंदिर चौक के पास बैठा था. उसी समय राजेन्द्र का भांजा यशवंत निषाद आया और मेरे घर में क्यो रह रहे हो, मेरे घर से निकल जाओ कहकर मां बहन की गंदी-गंदी गालियां देते हुए पत्थर एवं रॉड से मारपीट किया. यशवंत ने जान से मारने की धमकी भी दी.
मारपीट करने से राजेन्द्र के बांये हाथ एवं दाहिने आंख के नीचे चोट लगी है. पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी यशवंत के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें