पिथौरा : उप स्वास्थ्य केन्द्र से कूलर और फ्रिज की चोरी - CG Sandesh

पिथौरा : उप स्वास्थ्य केन्द्र से कूलर और फ्रिज की चोरी

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम धनोरा के उप स्वास्थ्य केन्द्र से कूलर और फ्रिज की चोरी हो गयी. चोरी की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है. उप स्वास्थ्य केन्द्र धनोरा में स्वास्थ्य संयोजक के पद पर पदस्थ लोकनाथ पटेल ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 19 जुलाई की रात किसी अज्ञात ने उप स्वास्थ्य केन्द्र में लगे दो नग कूलर पुरानी इस्तेमाली कीमती 7000 रूपये एवं एक नग फ्रीज कीमती 6000 रूपये पुरानी इस्तेमाली को चोरी कर ली. लोकनाथ जब 20 जुलाई को सुबह उप स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचा तो चोरी का पता चला.

लोकनाथ ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 457, 380 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें