मची अफरा-तफरी : पेट्रोल डलवाने के बाद सेल्फ बटन दबाते ही स्क... - CG Sandesh

मची अफरा-तफरी : पेट्रोल डलवाने के बाद सेल्फ बटन दबाते ही स्कूटी में लगी आग

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के एक पेट्रोल पंप में स्कूटी में आग लग गई। इससे पेट्रोल पंप में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आग लगने से गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई है। घटना मंगलवार देर शाम कलेक्ट्रेट चौक की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, पटेल चौक स्थित पेट्रोल पंप में स्कूटी सवार एक युवक पेट्रोल भरवाने आया था। पेट्रोल भरवाने के बाद जैसे ही उसने गाड़ी का सेल्फ बटन दबाया गाड़ी से धुआं निकलने लगा। युवक घबराकर गाड़ी को छोड़कर तत्काल उससे दूर हो गया। देखते ही देखते गाड़ी पूरी तरह से आग की चपेट में आ गई।

स्कूटी में लगी आग को देख पेट्रोल पंप के कर्मचारी दौड़े और फायर सेफ्टी गैस के माध्यम से आग को बुझाने की कोशिश की। वहीं आसपास मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाया। कुछ देर मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। इस बीच एक बड़ा हादसा टल गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें