CG : मिड डे मील खाकर 30 छात्र बीमार…13 बच्चों की हालत गंभीर - CG Sandesh

CG : मिड डे मील खाकर 30 छात्र बीमार…13 बच्चों की हालत गंभीर

कोरबा। जिले के बीरतराई गांव के मिडिल स्कूल में मिड डे मील खाकर करीब 30 बच्चे बीमार हो गए हैं। सभी बच्चों को करतला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया। वहीं कुछ बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में मंगलवार दोपहर 1 बजे के करीब बच्चों ने मिड डे मील खाया। मध्याह्न भोजन में करील, भिंडी और आलू मिक्स बना था। सभी बच्चों ने खाना खाया। खाना खाने के एक घंटे के बाद से बच्चों की तबियत खराब होने लगी। सभी बच्चों को उल्टी, पेट और सिर दर्द शुरू हो गया।

छठवीं, सातवीं और आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले करीब 30 छात्र-छात्राओं की हालत खराब हो गई। सभी बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इनमें से 13 बच्चों की हालत गंभीर थी, जिन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है। सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर है। बीएमओ डॉ राकेश पटेल ने कहा है कि मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें