महासमुंद : शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बोन्दा मे बाल कैबिनेट क... - CG Sandesh

महासमुंद : शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बोन्दा मे बाल कैबिनेट का कराया गया चुनाव

26 जुलाई को शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बोन्दा मे बाल कैबिनेट का चुनाव कराया गया जिसमे प्रधानमंत्री (शाला नायक ) उप प्रधानमंत्री (उप शाला नायक) मुख्यमंत्री,स्वास्थ्य मंत्री, क्रीड़ा मंत्री,बागवानी मंत्री, स्वच्छता मंत्री, अनुशासन मंत्री आदि का चुनाव कराया गया, जिसमे शाला के सभी छात्र छात्राओं द्वारा उत्साहपूर्वक मतदान कर अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट दिया गया. 

इस कार्य के द्वारा सभी छात्र छात्राएं वोट प्रक्रिया से भलीभांति परिचित हुए.लोकतान्त्रिक निर्वाचन प्रक्रिया को समझाने के लिए बाल संसद चुनाव का आयोजन कराया गया चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होने के पश्चात विजयी उम्मीदवार के रूप मे डिगेश निषाद कक्षा आठवीं प्रधानमंत्री के रूप मे विजयी हुए.

उप प्रधानमंत्री चांदनी साव कक्षा आठवी विजयी हुए शाला की ओर से प्रधानपाठक बी आर पटेल, सनातन साहू, रमेश पटेल, अरुण प्रधान, दिलीप निराला, अनुपमा मांझी,पद्मिनी कुमार, ज्योति पटेल तथा गीता खूंटे का विशेष सहयोग रहा

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें