सरायपाली : तीन अलग-अलग मामलों में 7 जुआरी गिरफ्तार
सरायपाली पुलिस ने जुआरियों को मुखबिर की सुचना पर गिरफ्तार किया है. पहले मामले में पुलिस मुखबिर की सुचना पर झिलमिला चौक के पास लोगो को इकट्ठा कर सट्टा-पट्टी लिखते हुये घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की. जुआ खेलने वाले पुलिस को देखकर भाग गये. चितरंजन नामदेव पिता बाबूलाल नामदेव उम्र 70 साल निवासी बाजारपारा वार्ड नंबर 11 सरायपाली को पुलिस ने पकड़ा. उसके कब्जे से 01 नग सट्टा पट्टी पर्ची जिसमें दिनांक 25.07.23 अंकित है तथा 01 नग डॉट पेन व नगदी रकम 415 रूपये जप्त किया.
दुसरा मामला बाघा मोड़ महलपारा सरायपाली का है. पुलिस ने वहां 25 जुलाई की रात करीब 11:30 बजे रेड कार्रवाई कर रूपये पैसों का हारजीत का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुंआ खेलते शंकर पिता कृष्ण बहादुर उम्र 28 साल तथा 02 अन्य लोगों को पकड़ा. आरोपियों के कब्जे से नगदी 3950 रुपये एवं 52 पत्ती ताश जप्त किया गया.
इसी तरह झिलमीला सरायपाली में पुलिस ने मनोज गिरी पिता संतोष गिरी उम्र 32 साल तथा 02 अन्य जुआरियों को पकड़ा. उनके कब्जे से नगदी 4500 रुपये एवं 52 पत्ती ताश जप्त किया गया.
सभी के खिलाफ छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धाराओं के तहत कार्रवाई की गयी.