CG CRIME : खून से लथपथ मिली पत्नी की लाश....फंदे से लटकता मि... - CG Sandesh

CG CRIME : खून से लथपथ मिली पत्नी की लाश....फंदे से लटकता मिला पति

कवर्धा। जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम अमलीटोला बदना का है।

जानकारी के अनुसार मृतक का नाम राम सिंग मरावी पिता तिजऊ मरावी है। वहीं पत्नी का नाम सरोज बाई मरावी है। बुधवार की सुबह जब घर के कमरे से दोनों पति-पत्नी नहीं निकले तो परिजनों ने अंदर जाकर देखा जहां रामसिंह फंदे पर लटका था। वहीं पास में उसकी पत्नी की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि इन दोनों की शादी 6 महीने पहले ही हुई थी। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें