INDVSWI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे आज...जाने कब ह... - CG Sandesh

INDVSWI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे आज...जाने कब होगी शुरूआत

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज समाप्त हो चुकी है और उसके साथ ही भारत ने सीरीज पर 1-0 से कब्जा कर लिया है। एक मैच बारिश के कारण ड्रॉ हो गया। वहीं आज से दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है। भारतीय टीम इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर भी बिगुल फूंक देगी.

दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला बारबाडोस के ब्रिजटाउन में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा। आपको बता दें कि आईसीसी ने वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल हाल ही में जारी किया है और मैचों की शुरूआत 5 अक्टूबर से होने जा रही है। इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत करने जा रहा है।

आपको बता दें की भारतीय टीम ने हाल ही में वेस्टइंडीज को 2 टेस्ट की सीरीज में 1-0 से हराया है। इसके साथ ही टीम आज से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी और उसके बाद टीम को यहीं पर पांच मैचों की टी20 सीरीज भी खेलनी है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें