बसना : घर घुसने से मना करने पर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

बसना : घर घुसने से मना करने पर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम जर्रा में एक हत्या का सनसनीखेज सामने आया है । जिसमें आरोपी ने एक व्यक्ति की हत्या इस वजह से कर दी क्योंकि मृतक आरोपी को अपने घर आने जाने से मना करता था।

जानकारी के अनुसार आरोपी अर्जुन कर्री पिता नंद लाल निवासी जर्रा उम्र 26 वर्ष आये दिन शराब पीकर मृतक नकुल धिवेरिया पिता दलगज उम्र 50 वर्ष निवासी जर्रा के घर मे घुसता था और उसकी बेटी से छेड़छाड़ करता था। बार बार मना करने पर भी वह नही मानता था और जबरन कई बार उनके घर मे घुस जाता था।

इसी तरह 26 जुलाई को रात करीब 10 बजे जब अर्जुन शराब के नशे में नकुल के घर जाकर उसकी लड़की से छेड़खानी करने की कोशिश करने लगा जिसे घर वालों ने मना किया तो वह माना नही और गाली गलौच करते हुए मैं तो यहाँ आऊंगा जो करना है कर लो कहने लगा। इसके बाद अर्जुन विवाद बढ़ाते हुए नकुल के घर के किचन में गया और वहां से धारदार औजार लाकर नकुल की हत्या कर दी।

मामले के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है आगे की कार्यवाही जारी है।


अन्य सम्बंधित खबरें