पिथौरा : किराये के मकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी - CG Sandesh

पिथौरा : किराये के मकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी

पिथौरा थाना क्षेत्र के अंजलि विद्यालय के सामने स्थित किराये के मकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गयी. अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. ग्राम पटपरपाली निवासी दिनेश कुमार ध्रुव अपने भाई गणेश ध्रुव के साथ किराये के मकान में अंजलि विद्यालय के सामने गौतम साहू के घर रहता है. 

14 जुलाई की रात वह अपनी मोटर सायकल क्रमांक CG 22 P 2716 एचएफ डीलक्स कीमती करीबन 25000 रूपये को घर के सामने बरामदे में रखकर सोने चला गया था. 15 जुलाई को सुबह देखा तो मोटर सायकल नहीं था. किसी अज्ञात व्यक्ति ने बाइक चोरी कर ली थी. बाइक की कीमत लगभग 25000 रुपये होगी.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें