सांकरा : शराब के नशे में दो लोगों में मारपीट, काउंटर मामला दर्ज
सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम झगरेनडीह में दो लोगों ने एक दुसरे के खिलाफ शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम झगरेनडीह निवासी अनंत राम भोई ने अपनी शिकायत में बताया है की 25 जुलाई को रात करीब 9 बजे वह अपने घर के सामने घुम रहा था. उसी समय गांव का शांति लाल बरिहा नशे के हालत में घर के सामने आकर अनंत राम का नाम लेकर मां बहन की गंदी-गंदी गालीयां देने लगा, उसे मना किया तो शांति लाल ने हाथ मुक्का से मारपीट की व दाहिने हाथ को मरोड़ दिया. मारपीट करने से उसे चोट लगी है.
वहीं कुथल बरिहा ने अपनी शिकायत में बताया है की 25 जुलाई को रात करीब 08:30 बजे खाना खाकर अपने घर के खुली परछी में खाट में लेटा था. उसी समय गांव का अंनत सवंरा घर के सामने नशे के हालत में गाली गुप्तार कर रहा था.
कुथल खाट से उठकर बाहर निकलकर अंनत राम को गाली गुप्तार करने से मना किया तो अंनत कुमार मां बहन की गंदी-गंदी गाली गलौज करते हूए हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा. अंनत कुमार हाथ में पहने कडा से मारपीट करने से चोट आया है. पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद काउंटर मामला दर्ज किया है. 294-IPC, 323-IPC के तहत मामला दर्ज किया गया है.