सरायपाली : बोलबम कावड़ियो की भेष में भारी मात्रा में गांजे की तस्करी करते दो गिरफ्तार
सरायपाली पुलिस ने बोल बम का कपड़ा पहनकर गांजा तस्करी करते दो तस्कर को गिरफ्तार किया है. मुखबिर से थाना सरायपाली प्रभारी आशीष वासनिक को सुचना मिली की उड़ीसा की ओर से सरायपाली के रास्ते होते हुऐ बोलबम कावडियों के हुलिए में गेरुआ रंग का कपड़ा पहने हुए एक नीले रंग के R- 15 मोटर सायकल में अवैध रूप से गांजा परिवहन करते हुऐ रीवा मध्य प्रदेश जा रहे हैं.
सूचना प्राप्त होने पर पुलिस NH 53 मेन रोड बैतारी चौक के पास पहुंची. कुछ समय पश्चात उड़ीसा रोड की ओर से एक नीले रंग का R- 15 yamaha का मोटर सायकल आते दिखा जिसे घेराबंदी कर रोका गया. उक्त नीले रंग के बिना नंबर मोटर साइकिल में बैठे 02 व्यक्तियों अभय पटेल पिता अंबिका प्रसाद पटेल उम्र 19 वर्ष निवासी घोपी थाना मनगवा जिला रीवा मध्य प्रदेश और अमित शुक्ला पिता ज्ञानेन्द्र शुक्ला उम्र 27 वर्ष निवासी करहा थाना गंगेव जिला रीवा मध्य प्रदेश जो बोलबम कावड़ियो के भेष में गेरुवा कपड़ा पहने हुए थे. उन्हें रोककर तलाशी ली गयी.
तलाशी लेने पर उनके मोटर साइकिल नीले रंग में बैग से भरा हुआ 31 किलो (एकात्तिस किलो) मादक पदार्थ गांजा कीमती 7,75000 रुपए मिला. पूछताछ करने पर बोलबम के भेष में कावड़ियो के रुप में अवैध गांजा छुपाकर गांजा को उड़ीसा से लाना बताया उनके कब्जे से 31 किलो मादक पदार्थ गांजा कीमती 7,75000 रूपये एवम परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर R- 15 मोटर साइकिल कीमती 200000 रूपये (दो लाख रुपए) कुल जुमला कीमती 9,95,000 (नौ लाख पंचानबे हजार रुपए) को जप्त किया गया.
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20(b) ndps act का पाए जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 186/23, धारा 20 (ख) नारकोटिक एक्ट कायम किया गया है.