महासमुंद : प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्रों का शुभारंभ - CG Sandesh

महासमुंद : प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्रों का शुभारंभ

महासमुन्द : जिले में प्रधानमंत्री किसान समृद्धि अंतर्गत 128 केन्द्रों का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। कृषि उपसंचालक ने बताया कि इसमें 88 सहकारी समिति एवं 40 निजी कृषि केन्द्र सम्मिलित है। इन प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्रों में कृषकों को एक छत के नीचे उर्वरक, बीज, कीटनाशक एवं मिट्टी परीक्षण की सुविधा मिलेगी।

इसके मौके पर सल्फर कोटेड यूरिया का भी शुभारंभ किया गया। जिले के सभी विकासखंडो में इस कार्यक्रम को सहकारी समितियों एवं निजी विक्रेताओं के यहां कृषकों के द्वारा सीधा प्रसारण टी.वी. पर देखा गया।

उक्त कार्यक्रम में जिले के उप संचालक कृषि एफ. आर. कश्यप, विकासखंडों के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, उर्वरक निरीक्षक, संबंधित क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं इफको फर्टिलाइजर, चंबल फर्टिलाइजर एवं कोरोमंडल फर्टिलाइजर के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें