बसना : जाति प्रमाण पत्र बनवाने हेतु प्राथमिक शाला बंसुला में... - CG Sandesh

बसना : जाति प्रमाण पत्र बनवाने हेतु प्राथमिक शाला बंसुला में पालकों का बैठक सम्पन्न

बसना : शासन के निर्देशानुसार पहली से पांचवीं तक के बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनवाना है। जिसके संबंध में प्राथमिक शाला बंसुला में पालकों का एक आवश्यक बैठक आयोजित किया गया। जिसमे आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र तथा जाति बनवाने हेतु आवश्यक दस्तावेजों के बारे में बताया गया। 

इस बैठक में प्रधान पाठक रमेश चंद्र शर्मा, प्रवीर कुमार बेहेरा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु 1984 के पहले तथा आदिवासी हरिजन हेतु 1950 के पहले के दस्तावेज की आवश्यकता होगी। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव, अमर मोती सागर, निर्मला साव सहित बहुत अधिक संख्या में पालक गण उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें