सरायपाली : डबरी के पास महुआ दारु लेकर बैठे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सरायपाली पुलिस ने 26 जुलाई को 08 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम लिमऊगुड़ा का सूरज निषाद अपने पास एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी वाले थैला में अवैध कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार करते लिमऊगुड़ा डबरी के पास बैठा है.
सूचना के बाद पुलिस अवैध शराब रेड कार्यवाही हेतु गयी. पुलिस ग्राम लिमऊगुड़ा पहुंचीa और शासकीय वाहन को लिमऊगुड़ा डबरी के पहले कुछ दूर में साइड में खड़ी कर पैदल ही मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर जाकर घेराबंदी कर आरोपी को अवैध मंदिरा के साथ रंगे हाथो पकड़ा.
आरोपी सूरज निषाद पिता टिकेश्वर निषाद उम्र 25 साल निवासी लिमऊगुड़ा के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक बोरी वाले थैला में 2 पांच-पांच लीटर वाले सफेद पालीथीन में भरी प्रत्येक में चार-चार लीटर कुल 08 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से उसे गिरफ्तार किया गया.