तुमगांव : घर के बाद में रखे 15 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी ग... - CG Sandesh

तुमगांव : घर के बाद में रखे 15 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

6 जुलाई को तुमगांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम अचानकपुर में एक व्यक्ति अपने घर बाडी में अवैध रूप से महुआ शराब रखा है. सूचना के बाद पुलिस संदेही के घर बाड़ी पहुंचकर संदेही संतुराम रोहीदास पिता गुलाब रोहीदास उम्र 32 साल निवासी वार्ड नं. 10 अचानकपुर के घर बाडी का तलाशी लेने पर उसके बाडी में 03 सफेद रंग की 05-05 लीटर वाली प्लास्टिक की जरकीन में प्रत्येक जरकीन में 05-05 लीटर महुआ शराब भरी हुई कुल जुमला 15 लीटर कीमती करीबन 3 हजार रूपये रखे मिला, जिसे जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से गिरफ्तार किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें