महासमुंद : किसान ने खेत में फांसी लगाकर की आत्महत्या… सुसाइड... - CG Sandesh

महासमुंद : किसान ने खेत में फांसी लगाकर की आत्महत्या… सुसाइड नोट में लिखी यह बात

महासमुंद। जिले के बागबाहरा विकास खण्ड में एक किसान ने अपने खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक के जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

बागबाहरा विकासखंड के ग्राम पंचायत छुईया ग्राम पंचायत का रहने वाला किसान कन्हैयालाल सिन्हा ने अपने खेत में ही आम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक किसान के जेब से मिले सुसाइड नोट भी उसने लिखा है कि, मैं एक छोटा सा किसान हूं।

खेती किसानी में पिछले 8-9 वर्षो से कभी पानी, कभी कीट प्रकोप से नुकसान हो रहा है। मुझे हर साल घाटा हो रहा है। इस वर्ष रबी फसल में 4 एकड़ में लो-वोल्टेज के कारण फसल बर्बाद हो गई है। मुझे एक भी पैसा नहीं मिला और न ही शासन से कोई मदद मिली। पैसे की काफी तकलीफ हो रही है। मुझे न तो बीमा का लाभ मिला और न ही 2 लाख की छूट मिली, जिससे मेरे पास कोई चारा नहीं बचा और मेरे चारों ओर अंधकार हो गया है।

मृतक के फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की सूचना पर तेन्दूकोना थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। वहीं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजन को 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद मुहैया कराई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें