सरायपाली (बलौदा) : ट्रेक्टर पलटने से दबकर मौत
बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम मोहगांव के पास ट्रेक्टर पलटने से दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना की सुचना शिवशंकर सिदार ने थाने में दी की 27 जुलाई को दोपहर करीब 4:30 बजे मोहगांव के पास मोहीराडोली रोड किनारे ट्रेक्टर पलटने से ग्राम कुंडापाली निवासी नीलीकंठ सिदार पिता सादराम उम्र 38 साल की दबकर मौत हो गयी.
पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें