महासमुंद : मृतक किसान कन्हैया लाल का सहकारी बैंक में कोई कर्... - CG Sandesh

महासमुंद : मृतक किसान कन्हैया लाल का सहकारी बैंक में कोई कर्ज नहीं

ग्रामीण बैंक तेंदूकोना से 86 हजार रुपए का कर्ज माफ हुआ

राजीव गांधी न्याय योजना से कन्हैया लाल को मिला एक लाख 60 हजार 575 रुपए का लाभांश

प्रधानमंत्री आवास योजना का भी लाभ मिला

जिला प्रशासन द्वारा तात्कालिक अंतरिम राहत हेतु 20 हजार रुपए की सहायता

महासमुन्द : मृतक कृषक कन्हैया लाल सिन्हा के संबंध में प्रशासन द्वारा संयुक्त प्रारंभिक जाँच प्रतिवेदन में पाया गया कि मृतक किसान कन्हैया लाल के पास सहकारी बैंक में कोई कर्ज नहीं था। जबकि छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक तेंदूकोना शाखा से कन्हैया लाल का वर्ष 2018 का 86,003 रुपए का ऋण भी माफ हुआ था। उनके पुत्र के नाम पर मात्र सहकारी बैंक मुनगासेर में 7747 रुपए का अल्पकालिक कर्ज था जो माफ हो गया था। इसी तरह मृतक किसान कन्हैया लाल व उनके पुत्र के नाम पर कुल 2.40 हेक्टेयर जमीन है। वे समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करते थे और राजीव गांधी किसान योजना के तहत पिता-पुत्र को कुल 2 लाख एक हजार 472 रुपए का लाभांश भी मिला है। श्री कन्हैया लाल को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी प्राप्त हुआ है। विदित है कि 27 जुलाई को किसान कन्हैया लाल अपने खेत में मृत पाए गए थे। जिला प्रशासन द्वारा अंतरिम राहत हेतु उनके परिजन को तत्काल सहायता राशि के रूप में 20 हजार रुपए नगद प्रदान किया गया।

बागबाहरा के अनुविभागीय अधिकारी  सृष्टि चंद्राकर ने बताया कि तहसील बागबाहरा अंतर्गत ग्राम छुईहा तेन्दुकोना जिला महासमुंद निवासी किसान श्री कन्हैया लाल सिन्हा पिता बिसाहू राम के गुरुवार को मृत्यु की सूचना के संबंध में ग्राम के कोटवार एवं हल्का पटवारी के माध्यम से प्राप्त होने पर संयुक्त जाँच किया गया। जाँच अनुसार मृतक कन्हैया लाल सिन्हा के वारिसान 01 पुत्र भागीरथी, 02 पुत्रियाँ एवं उनकी पत्नी सहित कुल 04 परिवार है। कन्हैया लाल के नाम से ग्राम छुईहा, प.ह.नं. 10 में  कुल 04 खसरा कुल रकबा 1.80 हे. राजस्व अभिलेख में दर्ज है। कन्हैया लाल के पुत्र भागीरथी के नाम से ग्राम छुईहा, प.ह.नं. 10 में कुल 04 खसरा कुल रकबा 0.60 हे भूमि दर्ज है। इस तरह इनके परिवार में कुल 2.40 हेक्टेयर खेती योग्य भूमि है।

कन्हैयालाल द्वारा बीते सालों में 4 लाख 60 हजार 992 रुपए का समर्थन मूल्य पर विक्रय किया

कन्हैया लाल द्वारा नियमित रूप से कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित मुनगासेर पं.क्र. 1370 उपार्जन केन्द्र में खरीफ उत्पादन धान का विक्रय किया जाता रहा है। कृषि साख समिति मुनगासेर से प्राप्त जानकारी अनुसार कन्हैया लाल द्वारा 2018-19 से 2022-23 तक कुल 4 लाख 60 हजार 992 रुपये का समर्थन मूल्य पर विक्रय किया गया। जबकि उनके पुत्र द्वारा 2019-20 से 2022-23 तक कुल एक लाख 54 हजार 76 रुपए का धान विक्रय किया गया है।

ग्रामीण बैंक तेंदूकोना से 86 हजार रुपए का कर्ज माफ हुआ

राजीव गांधी न्याय योजना से कन्हैया लाल को मिला एक लाख 60 हजार 575 रुपए का लाभांश

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शाखा कोमाखान मैनेजर से प्राप्त जानकारी के आधार पर मृतक कन्हैया लाल के द्वारा वर्तमान में किसी प्रकार का कर्ज नहीं लिया गया है। इसी प्रकार कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित मुनगासेर पं.क्र. 1370 उर्पाजन केन्द्र मुनगासेर से प्राप्त धान विक्रय पावती पत्रक में उल्लेखित टिप्पणी के आधार पर मृतक कन्हैया लाल के द्वारा किसी प्रकार का कर्ज नही लिया गया। जबकि छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक तेंदूकोना शाखा से कन्हैया लाल का वर्ष 2018 का 86,003 रुपए का ऋण भी माफ हुआ था।

कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित मुनगासेर पं.क्र. 1370 उर्पाजन केन्द्र मुनगासेर के अल्पावधि ऋण लेजर के अनुसार 31 नवम्बर 2018 में उनके पुत्र भागीरथी के नाम से 7,747 रुपए का लिया गया ऋण माफ हुआ है। शासन द्वारा 31 जुलाई 2018 की स्थिति में लंबित राष्ट्रीकृत एवं सहकारी बैंक के अल्पकालिक कृषि ऋण को माफ किया गया था। राज्य शासन द्वारा संचालित राजीव गांधी न्याय योजना से कन्हैया लाल को मिला एक लाख 60 हजार 575 रुपए का लाभांश व उनके पुत्र भागीरथी को 40 हजार 897 रुपए का लाभांश का लाभ भी मिला।

प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी मिला

साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कन्हैया लाल को चारों किस्त कुल 1 लाख 20 हजार रुपये प्राप्त हुआ। जिससे घर भी पक्का व बड़ा बनाया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें