पटेवा : NH 53 रोड पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार घायल
पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम झलप के पास हाईवे किनारे स्थित राजस्थानी ढाबा के सामने रॉंग साइड से आ रही पल्सर की ठोकर से बाइक सवार घायल हो गये. मामले की शिकायत के बाद आरोपी पल्सर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.
ग्राम सोनासिल्ली निवासी घनश्याम पटेल 23 जुलाई को शाम करीब 7-8 बजे अपने बड़े भाई लक्ष्मण पटेल और 3 बच्चे भूमिका, वेदांत, पायल के साथ बागबाहरा से सोनासिल्ली वापस आ रहे थे.
इसी दौरान झलप के पास हाइवे रोड़ किनारे स्थित राजस्थानी ढाबा के सामने लक्ष्मण पटेल के मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GR 5272 को सामने से रॉंग साईड से आ रही पल्सर के चालक डोमेश धीवर पिता शोभित निवासी ग्राम लखनपुर ने अपनी बाइक को तेज गति व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ठोकर मार दी, जिससे लक्ष्मण एवं बच्चों के हांथ, पैर, मुंह, छाती में काफी चोंटे आई है. उन्हें टोल प्लाजा के एम्बुलेंस गाडी से NCC अस्पताल झलप ले जाया गया. बाद में 24 जुलाई को रायपुर रिफर किया गया, जहाँ ईलाज जारी है.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी डोमेस धीवर के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.