खल्लारी : जंगल में महुआ शराब बनाते 3 गिरफ्तार, 1 लाख 59 हजार रुपये का महुआ शराब जप्त
खल्लारी पुलिस ने जंगल में महुआ शराब बनाते तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से 1 लाख 95 हजार का शराब सहित अन्य सामान जप्त किया गया है.
27 जुलाई को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम बीके बाहरा रामसागर पारा तालाब के उलट के पास कुछ लोग भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बना रहे है. सूचना पर पुलिस बीके बाहरा पहुंची और घेराबंदी कर लक्ष्मीचंद नागवंशी पिता मिलऊ नागवंशी उम्र 22 वर्ष निवासी बीके बाहरा, खेमराज मरकाम पिता कन्हैया लाल मरकाम उम्र 33 वर्ष निवासी बोईरगांव तथा बालाराम नागवंशी पिता बिसरू नागवंशी उम्र 26 वर्ष निवासी बीके बाहरा को पकड़ा.
आरोपियो संयुक्त कब्जे से 15 लीटर वाली पीले रंग की प्लास्टिक जरेकीन 33 नग में पुरी भरी हुई अवैध महुआ शराब 495 लीटर, 5 लीटर वाली 07 जरीकेन में पुरी भरी हुई महुआ शराब 35 लीटर कुल जुमला 530 लीटर कीमती 1 लाख 59 हजार रुपये, खाली प्लास्टिक की 15 लीटर वाली 75 नग डिब्बा कीमती 1500 रुपये, शराब बनाने की मशीन एवं एलुमिनियम की गंज 20 नग कीमती 10 हजार रुपये तथा एक स्टील गंजी कीमती 500 रुपये, तीन नग भट्ठी छोटा-बडा कीमती 12,000 रुपये, तीन नग इंडेन गैस सिलेण्डर अधभरी कीमती 12,000 रुपये, महुआ नापने का खण्डी चाडी तथा छन्नी 1-1 नग जुमला कीमती 1,95,000 रुपये जब्त कर सीलबंद किया गया.
आरोपियो का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से उन्हें गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनो को देकर मौके पर ही देहाती नालसी में अपराध क्रमांक 0/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है.