सरायपाली/बलौदा : बिक्री के लिए रखे अवैध शराब के साथ 2 गिरफ्तार
27 जुलाई को सरायपाली और बलौदा पुलिस ने बिक्री के लिए रखे अवैध शराब के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है.
सरायपाली पुलिस ने 27 जुलाई को मुखबिर की सुचना पर ग्राम अर्जुन्दा चौंक के पास, सरायपाली में शराब बिक्री करने के लिए रखे अवैध शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी प्रहल्लाद चौहान पिता बाबूलाल उम्र 31 साल निवासी ग्राम टेमरी के कब्जे से पुलिस ने 2 लीटर महुआ शराब कीमती 400 रुपये जप्त किया है.
इसी तरह बलौदा पुलिस ने भी 27 जुलाई को शाम करीब 7:30 बजे सिरपुर नाका बेरियर के पास बिक्री के लिए रखे अवैध शराब के साथ आरोपी जयपाल साहू पिता स्व. मोहन साहू उम्र 33 साल निवासी नवागांव को पुलिस ने पकड़ा. उसके कब्जे से 3 लीटर महुआ शराब कीमती 600 रुपये जप्त किया. पुलिस ने दोनों मामलों में आबकारी एक्ट 34 (ए) के तहत कार्रवाई की है.
अन्य सम्बंधित खबरें