महासमुंद : चाईना के हांगजाहू में आयोजित एशियन पैरा एथलेटिक्स... - CG Sandesh

महासमुंद : चाईना के हांगजाहू में आयोजित एशियन पैरा एथलेटिक्स के लिए दृष्टिबाधित एथलीट ईश्वरी निषाद ने किया क्वालीफाई

महासमुंद : फॉर्चुन नेत्रहीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करमापटपर (बागबाहरा) की पूर्व छात्रा दृष्टिबाधित कु. ईश्वरी निषाद आगामी 23 सितम्बर से चाईना के हांगजाहू में आयोजित होने वाले एशियन पैरा एथलेटिक्स खिलाड़ी के रूप में क्वालीफाई किया है। इस उपलब्धि पर कलेक्टर प्रभात मलिक ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समाज कल्याण विभाग की उप संचालक संगीता सिंह ने बताया कि दृष्टिबाधित कु. ईश्वरी निषाद लगातार राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुकी है। उन्होंने बताया कि ईश्वरी ने 25 व 26 जुलाई 2023 को नेहरू स्टेडियम नई दिल्ली में आयोजित फायनल सेलेक्शन पैरा एथलेटिक्स एशियन गेम ट्रायल में भाग लिया। 200 मीटर की दौड़ में भारत में प्रथम स्थान पर व एशियन रैंक में 5वें स्थान पर रही। साथ ही 400 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त करते हुए एशियन रैंक में 7वें स्थान पर रही।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें