बसना : मोटर सायकल से अवैध महुआ शराब परिवहन करते हुए आरोपी गि... - CG Sandesh

बसना : मोटर सायकल से अवैध महुआ शराब परिवहन करते हुए आरोपी गिरफ्तार

बसना पुलिस ने पदमपुर की तरफ से एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल क्रमांक OD 15D5337 में अवैध महुआ शराब परिवहन करते पकड़ा है.  

पुलिस ने बताया कि सूचना पर नाकाबंदी किया गया तभी एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसकी तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 15 लीटर अवैध भट्ठी का बना महुआ शराब बरामद हुआ. 

पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ करने पर उक्त महुआ शराब के सम्बंध में कोई लाइसेंस या पास परमिट प्रस्तुत नहीं किया और पूछताछ पर अपना नाम रिंकू दीप पिता लक्खी दीप उम्र 22 वर्ष निवासी गूंजीतारा थाना कंटा माल जिला बौद्ध उड़ीसा का होना बताया. 

मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा सदर का अपराध पाये जाने से थाना बसना में अपराध क्रमांक 410/23 धारा 34(2) का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया. 

उक्त कार्यवाही  पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद  धर्मेंद्र सिंह(IPS) के दिशा निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरिपुंजे के कुशल मार्गदर्शन में और एसडीओपी सरायपाली  अभिषेक केसरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बसना निरीक्षक शिवानंद तिवारी सायबर सेल प्रभारी नसीमुद्दीन खान .प्रधान आरक्षक सन्तोष यादव आरक्षक नरेश बरिहा .छत्रपाल की सराहनीय भूमिका रही.


अन्य सम्बंधित खबरें