छत्तीसगढ़ प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव नियुक्त हुए... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव नियुक्त हुए मोहसिन मेमन

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, AICC अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार एवं प्रदेश प्रभारी निजामुद्दीन राईन,सहप्रभारी आशिफ पाशा तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन के अनुमोदन से छत्तीसगढ़ प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए है जो तत्काल प्रभाव से लागू होंगे.

महासमुंद जिले के सरायपाली से युवाओं के चहेते, मोहम्मद मोहसिन मेमन को कांग्रेस पार्टी के प्रति अच्छे कार्यों एवं पार्टी के प्रति पूर्ण समर्पित, पूर्व में विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में कार्यों का अच्छा प्रदर्शन करने की वजह से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अल्प संख्यक विभाग से प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया। 

अपनी नियुक्ति पर मोहसिन मेमन ने अल्प संख्यक के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी जी ,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जी,एवं अल्पसंख्यक के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन जी का आभार व्यक्त किया साथ ही नवनियुक्त प्रदेश सचिव मोहसिन मेमन ने कहा कि वे प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन जी के आदेशों का एवं अपने कर्तव्यों का भलि भांति निर्वहन करेंगे.

12 जून 2023 को अल्पसंख्यक विभाग के नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी निजामुद्दीन राईन एवं सहप्रभारी आशिफ पाशा जी का छत्तीसगढ़ मे प्रथम आगमन हुआ एवं प्रदेश स्तर पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं संभावित पदाधिकारियों से से मिलकर उनसे आने वाले विधानसभा चुनावो को लेकर समिक्छा बैठक की थी व उनका साकछातकार लिया था. विगत एक वर्स से प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन द्वारा लगातार प्रदेश के हर जिले का दौरा कर नए कार्यकर्ताओं को विभाग से जोड़ने की मुहिम चलाई जा रही थी. इस तरतम्य में 25 जिले का दौरा कर कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया और संभावित पदाधिकारियों की सूची बनाई गई थी.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें