कोमाखान : ढाबा के सामने खड़ी छोटा हाथी वाहन चोरी - CG Sandesh

कोमाखान : ढाबा के सामने खड़ी छोटा हाथी वाहन चोरी

कोमाखान थाना क्षेत्र के एक ढाबा के सामने खड़ी छोटा हाथी वाहन को किसी ने चोरी कर ली. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

वार्ड नंबर 02 बागबाहरा निवासी सुनिता गुप्ता ने अपनी शिकायत में बताया है की वह अपने पति के उपयोग के लिये एक टाटा कंपनी की TATA ACE MEGA XL छोटा हाथी सन 2018 में खरीदी थी. सुनिता के पति का कोमाखान में ढाबा है. ढाबे का सामान लाने ले जाने तथा अन्य काम के लिये छोटा हाथी का उपयोग करते थे.

29-30 जून की दरम्यानी रात छोटा हाथी क्रमांक CG06 GM 9123 जिसका चेसिस नंबर MAT535051JZH50105 इंजन नंबर 0.8LTDICRAIL08HRYSC0669 को अपने ढाबे के पास रात करीब 10 बजे खड़ी करके गाड़ी में लॉक लगाकर अपने घर बागबाहरा आ गये.

30 जून को सुबह करीबन 07:00 बजे सुनिता के पति अपने ढाबा पहुंचे तो देखा कि उनकी गाड़ी छोटा हाथी क्रमांक CG06GM9123 वहां नही थी. काफी पतासाजी के बाद भी गाड़ी नहीं मिली तो मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी. गाड़ी की कीमती करीबन 150000 रूपये थी. 28 जुलाई को मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी. पुलिस ने अज्ञात के खलाफ भादवि की धारा 379 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें