बलौदा : अनावश्यक गाली गलौज कर डण्डे से वार कर फोड़ा सिर
बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम सिरबोडा में आरोपी ने एक व्यक्ति के साथ गाली गलौज कर मारपीट की. मारपीट से पीड़ित का सिर फट गया.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम सिरबोडा निवास केशव कलेत ने 28 जुलाई को रूपानंद कलेत पिता करमु कलेत को अचानक बाईक से उतरकर अनावश्यक गाली गलौज कर मारपीट की. केशब द्वारा लकडी के डण्डे से सिर में वार करने से रुपानंद का सिर फट गया.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी केशव कलेत के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें