CG : CM बघेल पहुंचे कोरबा…दी ई-लाइब्रेरी की सौगात - CG Sandesh

CG : CM बघेल पहुंचे कोरबा…दी ई-लाइब्रेरी की सौगात

कोरबा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कोरबा जिले के एसईसीएल ग्राउंड मुड़ापार पहुंचे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवनिर्मित ई लाइब्रेरी के डिफ एंड डंब जोन में तकनीक का उपयोग करते हुए पढ़ाई कर रहे दिव्यांग बच्चों और प्रशिक्षकों से मिले।

ई लाइब्रेरी में अध्ययनरत कक्षा 11वीं और 12वीं के सभी दृष्टिबाधित और श्रवणबाधित विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री का ई-लाइब्रेरी शुभारंभ करने के लिए स्वनिर्मित ग्रीटिंग कार्ड और पेंटिंग देकर आभार व्यक्त किया।

ई-लाइब्रेरी फॉर डिफ एंड डंब जोन में उपस्थित प्रशिक्षकों ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस ई लाइब्रेरी के माध्यम से दिव्यांग बच्चों को एक विशेष सॉफ्टवेयर के माध्यम से पढ़ाया जा रहा है। इस सॉफ्टवेयर में कक्षा 11वीं और 12वीं के सभी कोर्स साइन लैंग्वेजस में उपलब्ध है।

डिफ एंड डंब जोन में इनर वील एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित दिव्य ज्योति विशेष विद्यालय के दिव्यांग विद्यार्थी अध्ययनरत रहे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें