महासमुंद : गाली गलौज करने से मना करने पर शराबियों ने माँ-बेट... - CG Sandesh

महासमुंद : गाली गलौज करने से मना करने पर शराबियों ने माँ-बेटी को पिटा

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम बोरियाझर में शराब पीकर अश्लील गाली गलौज कर रहे लोगों को मना करना माँ-बेटी को भारी पड़ गया. शराबियों ने माँ-बेटी की जमकर पिटाई कर दी.

ग्राम बोरियाझर निवासी उत्तम कुमार भोई ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है की 28 जुलाई को शाम करीब 05 से 06 बजे के बीच उसके मोहल्ले का जितेन्द्र ध्रुव व गणेश ध्रुव शराब पीकर उत्तम के घर के सामने रोड़ पर अश्लील गाली गलौज कर रहे थे. उत्तम की पत्नी और बेटी ने गाली गलौज करने से मना किया तो जितेन्द्र व गणेश ने उनके साथ मारपीट की.

दोनों आरोपीयों ने उत्तम की बेटी को पकड़कर हाथ मुक्का से मारपीट की. जितेन्द्र ध्रुव डंडा लेकर आया और आज तुझे जान से मारूंगा कहकर उत्तम की बेटी के सिर में मारकर चोट पंहुचाया. डायल 112 को फोन करने पर दोनो आरोपी वहां से भाग गये.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी जितेन्द्र ध्रुव व गणेश ध्रुव के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें