CG : छत्तीसगढ़ के दो अफसर इस दिन होंगे रिटायर   - CG Sandesh

CG : छत्तीसगढ़ के दो अफसर इस दिन होंगे रिटायर

रायपुर : देशभर में 31 जुलाई को 24 IAS अफसर रिटायर हो जाएंगे। इन 24 अफसरों में छत्तीसगढ़ के अमृत खलको का नाम भी शामिल है। रिटायरमेंट के साथ ही उन्हें संविदा नियुक्ति मिलना भी तय माना जा रहा है । खलको इस समय सचिव राज्यपाल के साथ श्रम विभाग के सचिव एवं आयुक्त भी हैं। खलको को संविदा नियुक्ति के लिए सीएम बघेल लगभग सहमत हैं।

इसके विधिवत आदेश सोमवार को जारी किए जाने के संकेत हैं। ऐसे में रिटायरमेंट के बाद संविदा नियुक्ति वाले वे. डॉ. आलोक शुक्ला, डीडी.सिंह के बाद तीसरे अफसर होंगे। इसी तरह से 31 जुलाई को ही देशभर के 21 IPS अफसर भी रिटायर होने जा रहे हैं। इनमें छत्तीसगढ़ के डीजी, संजय पिल्ले शामिल हैं। सरकार ने आईएएस अमृत खलखो को श्रम विभाग के सभी पदों से हटा दिया है।

खलखो श्रम विभाग के सचिव के साथ कमिश्‍नर और डॉयरेक्‍टर भी थे। इसके साथ ही सरकार ने ईएसआई की 45 करोड़ की दवा खरीदी पर भी रोक लगा दी है। आज जारी हुई आईएएस की ट्रांसफर लिस्‍ट में आईएएस खलखो को समाज कल्‍याण विभाग के सचिव की जिम्‍मेदारी दी गई है। साथ ही राज्‍यपाल के सचिव का उनका पुराना पद बराकरार रखा गया है, लेकिन श्रम विभाग की सभी जिम्‍मेदारियों से मुक्‍त कर दिया गया है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें