बागबाहरा : नाला के गहरे पानी में चले जाने से डूबकर मौत
बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम बोकरामुड़ा खुर्द के केशवा नाला में डूबने से 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना की सुचना दामोदर गोड़ ने थाने में दी की 28 जुलाई को सुबह करीब 7 बजे ग्राम बोकरामुड़ा खुर्द निवासी जुगल साय पिता भरतो राम गोड़ उम्र 35 साल केशवा नाला में गहरे पानी में चले जाने से डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गयी.
पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें