पिथौरा : घर के सामने खड़ी बाइक चोरी - CG Sandesh

पिथौरा : घर के सामने खड़ी बाइक चोरी

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम पोटापारा से किसी अज्ञात ने घर के सामने खड़ी बाइक चोरी कर ली. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम पोटापारा निवासी वीर सिंह साहू पिता दरसराम साहू उम्र 31 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है की 27 जुलाई को रात करीब 1 से 3 बजे के बीच उसके घर के सामने बने पोर्च में रखे मोटर सायकल हीरो होण्डा HF डीलक्स रंग लाल काला गाड़ी नं. CG 06 GG 0435 RC नंबर 2858051 इंजन नंबर HA11EJG9J54919 चेचिस नंबर MBCLHA11ATG9J28599 है, जिसे किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर ली है. आसपास पतासाजी के बाद भी कहीं पता नहीं चला तो वीर सिंह साहू ने चोरी की शिकायत थाने में दर्ज करायी.

पुलिस ने शिकायत के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें