बलौदा : खेत में ट्रेक्टर पलटने से दबकर चालक की मौत - CG Sandesh

बलौदा : खेत में ट्रेक्टर पलटने से दबकर चालक की मौत

बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम ग्राम मोहगांव के खेत में ट्रेक्टर पलटने से दबकर चालक की मौत हो गयी.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम कुण्डापाली निवासी शिवशंकर सिदार पिता सादराम सिदार उम्र 31 वर्ष का बड़ा भाई निलकण्ठ सिदार 02-03 माह से गांव सेमलिया के सरपंच दीपक साहू के यहां काम करनें जाता था.
27 जुलाई को भी वह रोज की तरह काम में गया था. निलकण्ठ सिदार ट्रेक्टर भी चलाता था. 

ग्राम मोहगांव के वृन्दावन महापात्र के खेत में महिन्द्रा ट्रेक्टर पलट गयी, जिसमें निलकण्ठ सिदार दब गया. उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद मृतक निलकण्ठ सिदार के खिलाफ 304-A-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें