बसना : भाजपा मंडल गढ़फुलझर के बूथ स्तरीय बीएलए-2 की बैठक सम्पन्न
रविवार को भाजपा मंडल गढ़फुलझर के बीएलए 2 कार्यकर्ताओं कि बैठक श्री रामचंडी मन्दिर परिसर गढ़फुलझर में आहूत की गई जिसमें प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष श्री रमेश अग्रवाल जी एवं बसना विधानसभा के समन्वय समिति संयोजक एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प के प्रदेश सदस्य डॉ.एन.के.अग्रवाल जी के विशेष मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।
उक्त बैठक में आने वाले चुनाव के विषय पर बीएलए 2 कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देते हुए उन्हें 31 तारीख से 02 तारीख तक अपने अपने बूथ पर नाम जुड़वाने एवं नाम कटवाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया एवं आने वाले चुनाव परिपेक्ष्य पर विशेष जानकारी दिया गया.
उक्त बैठक में मंडल अध्यक्ष माधव साव,मंडल महामंत्री प्रहलाद साहू, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष तेजेन्द्र पटेल,अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरहरी पोर्ते,जिला संयोजक शोषल मीडिया भाजपा महासमुंद नवीन कुमार साव,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मथामणी बढाई,पूर्व मंडल अध्यक्ष पिरदा जगदीश प्रधान,पिछड़ावर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जुगल किशोर प्रधान जी,भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष योगेश साव,मंडल मंत्री द्वय देव कुमार चौहान,गौरचन्द प्रधान,भाजयुमो मंडल महामंत्री निमित साहू,बूथ स्तर एजेंट गण लखेन्द्र पटेल, इंदरपुर,गोवर्धन राणा आमापाली, सजंय मटारी बिछिया,कैलाश भोई ठाकुरपाली,संजय साहू मेदनीपुर,मनोज यादव सराईपाली,मधुसूदन यादव साल्हेझरिया,दीनबंधु दास हड़ापथरा,रूपानंद मिर्धा केरामुण्डा,जितेश यादव बरोली,राजेन्द्र साहू बरोली,हितेश पटेल चारभट्टी,त्रिलोचन साहू मोहका,नीलेश नायक गिधली,भोजराज पटेल भदरपाली,नारायण पोर्ते सोनामुंदी,विश्वामित्र चिमरकेल सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं बीएलए-2 गण उपस्थित रहे।