महासमुंद : अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आबकारी एक्ट के तहत की गयी कार्रवाई, 5 गिरफ्तार
तुमगांव पुलिस ने 29 जुलाई को मुखबिर की सुचना पर किराना दुकान के पास अवैध रूप से शराब पिने पिलाने का साधन उपलब्ध कराते महिला को पकड़ा है. आरोपी सविता तारक पति राजू उम्र 33 साल निवासी वार्ड नं 7 ब्रजाम्हन पारा के कब्जे से 90 ML देशी प्लेन शराब किमती 60 रुपये एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास जप्त किया गया.
दूसरा मामला विरेन्द्र नगर सरायपाली का है. जहाँ भरत लाल मिरधा पिता गुरूवारू मिरधा उम्र 32 साल को अवैध रूप से शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते पकड़ा गया. इसी तरह भंवरपुर रोड इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के सामने ग्राम बालसी में सादराम रात्रे पिता जयलाल उम्र 24 साल को पकड़ा. आरोपी के कब्जे से एक देशी प्लेन का खाली शीशी जिसमें शराब का कुछ अंश है तथा 03 नग डिस्पोजल गिलास जप्त किया गया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें