सरायपाली : 3 वर्षीय बच्चे को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर
सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम दर्राभाठा के स्कूल के पास माँ के साथ तालाब से नहाकर आ रहे 3 वर्षीय बच्चे को बाइक सवार ने टक्कर मार दी, उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
ललित कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है की 29 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे उसकी बहु प्रियंका कुमार अपने 03 साल के लड़के आर्यन कुमार के साथ नहाने के लिये गंगा तालाब गयी थी. तालाब से नहाकर घर वापस आते वक्त गांव के स्कूल के पास पहुंचे थे. इसी दौरान बस्ती तरफ से विकास पटेल अपने मोटर सायकल को काफी तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये आया और 3वर्षीय आर्यन कुमार को जोर से टक्कर मार दिया.
टक्कर के बाद बच्चा बेहोश हो गया, उसके सिर में गंभीर चोट लगी है. उसे ईलाज के लिए शुभा अस्पताल सरायपाली ले जाया गया. प्राथमिक उपचार करवाने के बाद वहां से रिफर करने पर रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वह आईसीयू में भर्ती है.