बागबाहरा : 17 वर्षीय नाबालिग युवती का अपहरण, बहन ने दर्ज करायी शिकायत
बागबाहरा थाना क्षेत्र के एक गाँव की युवती ने अपनी बहन के अपहरण की शिकायत थाने में दर्ज करायी है. उसने अपनी शिकायत में बताया है की 28 जुलाई को कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी 17 वर्षीय बहन को बहला फुसलाकर भगाकर कहीं ले गया है. आसपास पतासाजी के बाद भी वह नहीं मिली तो अपहरण की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 363 के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें