तेंदूकोना : घर के बाड़ी में खड़ी मोटर सायकल चोरी - CG Sandesh

तेंदूकोना : घर के बाड़ी में खड़ी मोटर सायकल चोरी

तेंदूकोना थाना क्षेत्र के ग्राम बगारपाली से बाइक चोरी की खबर सामने आई है. लाल सिंह ठाकुर ने चोरी की शिकायत थाने में दर्ज करायी है. थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 24 जुलाई को लाल सिंह ठाकुर अपनी मोटर सायकल प्लेटिना क्रमांक CG 06 GT 9464 को अपने घर के पीछे तरफ बाडी में खडी किया था.

लाल सिंह शाम करीब 7 बजे बाड़ी में जाकर देखा तो उसकी मोटरसायकल कीमती 30,000 रूपये बाड़ी में नहीं थी. कोई अज्ञात चोर मोटरसायकल को चोरी कर ले गया था. आसपास के गांव में पतासाजी के बाद भी कहीं पता नहीं चला तो लाल सिंह ने 30 जुलाई को थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें