बसना : किराना दूकान और मुर्गा दूकान के पास शराब पिलाते 2 गिर... - CG Sandesh

बसना : किराना दूकान और मुर्गा दूकान के पास शराब पिलाते 2 गिरफ्तार

बसना पुलिस ने अवैध शराब के मामले में ग्राम बड़ेटेमरी के दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है. एक व्यक्ति अपने किराना दूकान जबकि दूसरा अपने मुर्गा दूकान के बगल में अवैध रूप से लोगों को शराब पीने पिलाने का साधन उपलब्ध करा रहा था.

पहले मामले में पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम बड़ेटेमरी निवासी मरध्वज विशाल अपने घर के किराना दुकान के सामने लोगों को शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है. सुचना के बाद पुलिस ने रेड कार्यवाही की. शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये. शराब पीने का साधन उपलब्ध कराने वाले मकरध्वज विशाल पिता खुलु विशाल उम्र 60 साल निवासी बडेटेमरी को पुलिस ने पकड़ा. उसके कब्जे से 02 पौवा देशी प्लेन शराब का खाली शीशी एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास जप्त किया गया.

वहीं, ग्राम बड़ेटेमरी निवासी दूसरा आरोपी दुकालु निषाद पिता भगवानों निषाद उम्र 40 साल अपने मुर्गी दुकान के बगल में लोगो को शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा था. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेड कार्यवाही की. शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये शराब पीने का साधन उपलब्ध कराते दुकालु निषाद को पकड़ा गया. उसने लोगों को शराब पिने पीलाने का साधन उपलब्ध कराना स्वीकार किया. उसके कब्जे से 02 पौवा अंग्रेजी गोवा शराब का खाली शीशी एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास जप्त किया गया.

पुलिस ने दोनों ही मामलों में आरोपीयों को गिरफ्तार किया है. मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया. आरोपी के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें