महासमुंद : सुने मकान से चांदी के आभूषण और पैसों की चोरी
महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम कोना के सुने मकान से अज्ञात ने चांदी के आभूषण और नगदी चोरी कर ली. मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.
ग्राम कोना निवासी महेन्द्र चन्द्राकर ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है की 29 जुलाई को सुबह करीब 9 बजे वे घर पर ताला लगाकर अपने परिवार के साथ ईलाज हेतु अस्पताल रायपुर गये थे. 30 जुलाई को सुबह घर लौटे तो देखे की मेन गेट का दरवाजा का ताला टूटा हुआ था. अंदर जाकर देखे तो सभी कमरे का दरवाजा टूटा हुआ था. सामान बिखरा पड़ा हुआ था.
घर के आलमारी के लॉकर में रखे चिल्हर नगद 2 हज़ार रूपये, चांदी का छोटी पायल एक जोडी एवं चांदी की बिछिया एक जोडी किमती 1500 रूपये कुल जुमला किमती 3500 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर लिया था.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 380, 457 के तहत अपराध कायम किया है.