छत्तीसगढ़ : मासूम बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र से 6 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी किशोर सारथी को गिरफ्तार कर लिया है. कुरुद थाना क्षेत्र का मामला. प्राप्त जानकरी के अनुसार, मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, इस दौरान आरोपी ने उसे बहला फुसलाकर अपने साथ घर ले गया जहाँ उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया.
जब पीड़िता दर्द से कराहने लगी. तब उसकी मां ने अनहोनी की आशंका पर बच्ची से पूछताछ की, तब बच्ची ने पूरी बात अपनी मां को बताई. इसके बाद पीडिता ने परिजनों के साथ थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराई. पुलिस ने पीड़िता के परिजनों के बयान पर आरोपी किशोर सारथी के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें