महासमुंद : स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय... - CG Sandesh

महासमुंद : स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय की नियमित कक्षाएं 1 अगस्त से होगी प्रारम्भ

मिनी स्टेडियम पुराने भवन में प्रातः 11ः00 बजे से लगेंगी कक्षाएं

महासमुंद : स्वामी आत्मानंद अंग्र्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, महासमुंद में प्रवेशित छात्र-छात्राओं की नियमित कक्षाएं 01 अगस्त 2023 से मिनी स्टेडियम स्थित पुराने भवन में प्रातः 11ः00 बजे से प्रारम्भ होगी। प्रवेशित छात्र-छात्राएं निर्धारित समय में अपनी उपस्थिति सुनश्चित करें। वर्तमान में इस सत्र में स्नातक प्रथम वर्ष में बी.ए./बी.कॉम/बी.एस.सी. गणित एवं कम्प्यूटर की कक्षाएं संचालित की जा रही है।

प्राचार्य डॉ. रीता पांडेय ने बताया कि पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के निर्देशानुसार महाविद्यालय में संचालित स्नातक/स्नातकोत्तर/डिप्लोमा/पीजी डिप्लोमा सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में प्रथम वर्ष/सेमेस्टर कक्षाओं में प्रवेश की अंतिम तिथि में वृद्धि करते हुए रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए पंजीयन कराने की तिथि 12 अगस्त 2023 एवं महाविद्यालय में प्रवेश की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2023 तक निर्धारित किया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें