महासमुंद में मतदाता जागरूकता रैली का होगा आयोजन - CG Sandesh

महासमुंद में मतदाता जागरूकता रैली का होगा आयोजन

फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2 अगस्त से 31 अगस्त तक

प्रत्येक विकासखण्ड एवं मतदान केन्द्रों में मतदान सायकल रैली का आयोजन

महासमुंद : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2 अगस्त से 31 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक के मार्गदर्शन में उक्त कार्यक्रम का स्वीप के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इस कड़ी में 2 अगस्त को प्रातः 8ः30 बजे से मिनी स्टेडियम महासमुंद से चलकर महावीर भवन, आश्रम कॉम्प्लेक्स, लोहिया चौक, नेहरू चौक, गांधी चौक, शास़्त्री चौक, बरोंडा चौक होते हुए शांत्रि बाई महाविद्यालय महासमुंद प्रांगण में रैली समाप्त होगी।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं स्वीप के नोडल अधिकारी एस. आलोक ने रैली के सफल क्रियान्वयन हेतु संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके तहत कार्यक्रम आयोजन एवं प्रबंधकीय व्यवस्था एवं संसाधन के लिए मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय की प्राचार्य, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं अन्य को समस्त महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित करने, समाज कल्याण के उप संचालक को दिव्यांग मतदाताओं को रैली में शामिल करने एवं प्रोत्साहित करने, थर्ड जेंडर व वरिष्ठ मतदाताओं का सम्मान करने तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को रैली के दौरान चिकित्सक एवं एंबुलेंस की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। अन्य संबंधित अधिकारियों को भी सफल आयोजन के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें