महासमुंद : सिरपुर में महामाया युवा समिति द्वारा विशाल भंडारा... - CG Sandesh

महासमुंद : सिरपुर में महामाया युवा समिति द्वारा विशाल भंडारा का किया गया अयोजन

महासमुंद। मां महामाया युवा समिति द्वारा सावन के चौथे सोमवार को सिरपुर के गंधेश्वर नाथ महादेव में जल अर्पित करने पहुंचे कांवरियों के लिए विशाल महा भंडारा प्रसादी का अयोजन किया गया।

ज्ञात हो कि इस बार सावन अधिक मास होने के कारण 8 सोमवार पड़ रहा है। जिसमें बोलबम कांवरियों का उत्साह देखते बन रहा है। चौथे सोमवार को महादेव गंधेश्वर नाथ में जल अर्पित करने शनिवार 29 जुलाई से बम्हनी के श्वेत गंगा से जल लेकर हजारों कांवरियों का जत्था सिरपुर के लिए रवाना हुए थे। 

रविवार 30 जुलाई को सभी कांवरिए विश्राम किए। इस दौरान रात्रि भोज हेतु कांवरियों की सेवा में मां महामाया युवा समिति द्वारा विशाल भंडारा आयोजित कर सभी भक्तों को भोजन कराया गया। रात्रि विश्राम कर प्रातः 4 बजे से कांवर यात्री महानदी की पावन जल में स्नान कर भगवान भोलेनाथ में जल अर्पित करने मंदिर परिसर में एकत्र हुए। पश्चात दिनभर जलाभिषेक का दौर चलता रहा।

महाभंडारा कार्यक्रम में मां महामाया युवा समिति के समस्त युवा सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा। उक्त कार्यक्रम में दीपक सोनी मोनू राजपूत भारत डोंगरे मनोज चंद्राकार साहू जतिन रूपरेला नरेश नायक कन्हा प्रधान पहलाद यादव अमरजीत योगेश सोनवानी धनेंद्र चंद्राकर गोलू साहू धनंजय चेलक चंदन नेताम आदि बड़ी संख्या में समिति के सदस्यों उपस्थित थे.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें