सरायपाली : NH-53 रोड़ पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत - CG Sandesh

सरायपाली : NH-53 रोड़ पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम भोथलडीह बाजार के सामने NH-53 रोड़ पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गयी. थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, अनिल कुमार शुक्ला 18 जुलाई को अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 17 KM 2007 से सरायपाली से खम्हारपाली आरटीओ बेरियर जा रहा था. वह NH-53 रोड़ ग्राम भोथलडीह बाजार के सामने पहुंचा था. 

उसी समय किसी अज्ञात वाहन चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर अनिल के मोटर सायकल को ठोकर मार दिया, जिससे अनिल कुमार शुक्ला रोड़ पर गिर गया. उसके सिर एवं सीना में गंभीर चोटे आई, जिससे उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भादवि की धारा 304-A, 279 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें